Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)इटहिया मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुलिस सक्रिय:यातायात नियमों का...

इटहिया मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुलिस सक्रिय:यातायात नियमों का पालन करने को लेकर जागरूकता अभियान


महराजगंज यातायात पुलिस ने इटहिया स्थित पंचमुखी शिव मंदिर मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जागरूकता अभियान शुरू किया है। सिंदुरिया और चौक पुलिस के सहयोग से श्रद्धालुओं को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली, पिकअप और अन्य वाहनों से मेले में आने वाले श्रद्धालुओं से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। उन्हें वाहनों की छत या ढाले पर बैठकर यात्रा न करने की सलाह दी गई है। साथ ही, ट्रैक्टर-ट्रॉली में निर्धारित क्षमता से अधिक लोगों को न बैठाने और ट्रॉली का गेट खुला रखकर यात्रा करने से बचने को कहा गया है। मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है। वाहन चालकों से तेज गति से वाहन न चलाने, हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग करने तथा सड़क पर यातायात नियमों का सख्ती से पालन करने की अपील की गई है। पुलिस ने श्रद्धालुओं को संदेश देते हुए कहा है कि “आपकी सुरक्षा, हमारी प्राथमिकता है।” लोगों से थोड़ी सी सावधानी बरतकर स्वयं और अपने परिवार को सुरक्षित रखने तथा सुरक्षित अपने गंतव्य तक पहुंचने का आग्रह किया गया है।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments