महराजगंज जिले के खजुरिया सीवान क्षेत्र में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण किसानों की फसलें जलमग्न हो गई हैं। खेतों में पानी भर जाने से पूरा इलाका नदी जैसा दिख रहा है। धान, मक्का और अन्य खरीफ फसलें पूरी तरह डूब गई हैं, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। किसानों के अनुसार, उन्होंने बीज, खाद और जुताई पर हजारों रुपये खर्च करने के लिए कर्ज लिया था। लगातार बारिश और जलभराव से उनकी फसलें सड़ने लगी हैं। यदि जल्द पानी की निकासी नहीं हुई, तो उन्हें भारी आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ेगा। ग्रामीणों ने बताया कि जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण यह स्थिति हर साल बनती है, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया है। किसानों ने प्रशासन से तत्काल जल निकासी की व्यवस्था करने और फसल क्षति का सर्वे कराकर उचित मुआवजा देने की मांग की है। प्राकृतिक आपदा और आर्थिक संकट के कारण क्षेत्र के किसान गंभीर स्थिति में हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यदि प्रशासन ने समय रहते राहत कार्य शुरू नहीं किया, तो सैकड़ों किसानों के सामने आजीविका का संकट खड़ा हो जाएगा। अब सभी की निगाहें प्रशासन की कार्रवाई और सरकार से मिलने वाली राहत पर टिकी हैं।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
खजुरिया सीवान में भारी बारिश से फसलें जलमग्न:किसानों की मेहनत पर पानी फिरा, आर्थिक संकट गहराया
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












