Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)इकौना में पेट्रोल पंप पर उमड़ी भीड़:पुलिस ने व्यवस्था संभाली, लोगों को...

इकौना में पेट्रोल पंप पर उमड़ी भीड़:पुलिस ने व्यवस्था संभाली, लोगों को मिला ईंधन


श्रावस्ती जिले के इकौना थाना क्षेत्र स्थित कंजड़वा पेट्रोल पंप पर गुरुवार को पेट्रोल-डीजल मिलने की खबर फैलते ही भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही ईंधन लेने के लिए लोगों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थिति की सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष परमानंद तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत व्यवस्था संभाली, लोगों को कतारबद्ध किया और शांति बनाए रखने की अपील की। पुलिस की सक्रियता और निर्देशन से जल्द ही हालात सामान्य हो गए। थाना अध्यक्ष के मार्गदर्शन में सभी लोगों को व्यवस्थित तरीके से पेट्रोल और डीजल उपलब्ध कराया गया। पुलिस की इस तत्परता से मौजूद लोगों ने राहत महसूस की और व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन की सराहना की। इस संबंध में पेट्रोल पंप संचालक एम.के. प्रमुख ने बताया कि पुलिस के आने से लाइन लगवाकर सभी को पेट्रोल-डीजल उपलब्ध कराया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments