HomeHealth & Fitnessज्येष्ठ माह के अंतिम बड़े मंगल पर हनुमान मंदिरों में श्रद्धालुओं की...

ज्येष्ठ माह के अंतिम बड़े मंगल पर हनुमान मंदिरों में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

लखनऊ। लखनऊ में ज्येष्ठ माह के आठवें और अंतिम बड़े मंगल पर हनुमान मंदिरों में भारी भीड़ रही। सुबह 4 बजे से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु हनुमान मंदिरों में दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचने लगे। शहर के प्रमुख मंदिरों जैसे हनुमत धाम, हनुमान सेतु, अलीगंज स्थित श्री महावीर हनुमान मंदिर, प्राचीन हनुमान मंदिर सहित सभी हनुमान मंदिरों में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। भक्तों ने बजरंगबली के दर्शन कर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की।
 
शहर में मुख्य मार्गो से लेकर मोहल्ले की गलियों तक भंडारे लगाए गए। मंदिरों में भक्तों के जयकारे और लाउडस्पीकर पर बज रहे भजनों से माहौल भक्तिमय रहा। अलीगंज प्राचीन मंदिर, पुराने हनुमान मंदिर, हनुमान सेतु, हनुमंतधाम, गुलाचीन, लेटे हनुमान मंदिर और दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में भक्तों का दर्शन के लिए तांता लगा है।
 
हनुमंत धाम मंदिर के मुख्य पुजारी महंत रामसेवक दास ने बताया कि सुबह मंदिर 4 बजे से श्रद्धालुओं के लिए खोला गया है और रात्रि 12 बजे तक खुला रहेगा। सुबह सुंदरकांड का पाठ हुआ है और दोपहर 3बजे से भंडारे का आयोजन किया जाएगा और सुबह से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं और तकरीबन एक लाख भक्त दर्शन करने का अनुमान है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments