Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)श्रावस्ती के सीता द्वार मंदिर पर कांवड़ यात्रियों की भीड़:सावन के चौथे...

श्रावस्ती के सीता द्वार मंदिर पर कांवड़ यात्रियों की भीड़:सावन के चौथे सप्ताह में उमड़े श्रद्धालु, जलाभिषेक को रवाना


श्रावस्ती जनपद के इकौना क्षेत्र स्थित सीता द्वार मंदिर पर सावन के चौथे सप्ताह में कांवड़ यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ रही है। श्रद्धालु सीताकुंड झील से पवित्र जल भरकर प्रभुनाथ मंदिर, पृथ्वीनाथ मंदिर और अन्य शिवालयों में जलाभिषेक के लिए रवाना हो रहे हैं। आज सुबह से ही मंदिर परिसर में कांवड़ यात्रियों का तांता लगा हुआ है। दूर-दराज से बड़ी संख्या में श्रद्धालु सीताकुंड झील पहुंच रहे हैं, जहां से वे जल भरकर अपने गंतव्य मंदिरों की ओर प्रस्थान कर रहे हैं। सीता द्वार मंदिर के महंत पंडित संतोष दास तिवारी ने बताया कि कांवड़ यात्रियों की सुविधा के लिए साफ-सफाई और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। उनका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular