महराजगंज में पंचायत सहायकों ने अपनी विभिन्न मांगों और समस्याओं को शासन तक पहुंचाने के लिए 7 सितंबर को प्रस्तावित ‘लखनऊ चलो अभियान’ को सफल बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। इसी क्रम में रविवार को जिला मुख्यालय स्थित एक रेस्टोरेंट में पंचायत सहायकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सुरेश चंद सौरभ ने की। इसमें जिले के सभी पंचायत सहायकों से अधिक से अधिक संख्या में लखनऊ पहुंचकर धरना-प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की गई। बैठक में पंचायत सहायकों ने संगठन की एकजुटता और आगामी आंदोलन की रणनीति पर चर्चा की। पदाधिकारियों ने कहा कि लंबे समय से चली आ रही समस्याओं और मांगों के समाधान के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी है। इसके लिए जिले के सभी पंचायत सहायकों को अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया गया। सभी 840 सहायकों से एकजुट होने की अपील बैठक को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी अखिलेश्वर मल ने कहा कि पंचायत सहायकों की आवाज तभी प्रभावी ढंग से शासन तक पहुंच सकेगी, जब जिले के सभी 840 पंचायत सहायक एकजुट होकर लखनऊ में होने वाले धरना-प्रदर्शन में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि संख्या और एकता ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने सभी पंचायत सहायकों से 7 सितंबर को प्रस्तावित कार्यक्रम में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने और अभियान को सफल बनाने की अपील की। पंचायत सहायक पति मोईन ने कहा कि यदि सभी पंचायत सहायक अपने अधिकारों और समस्याओं को लेकर एकजुट नहीं होंगे तो उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अपने हक के लिए सभी को संगठित होकर आंदोलन में भाग लेना होगा। वहीं, फरेंदा ब्लॉक अध्यक्ष राघवेंद्र जायसवाल ने कहा कि पंचायत सहायक अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन के लिए भी तैयार हैं। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। पदाधिकारियों ने बनाई रणनीति बैठक में फरेंदा ब्लॉक अध्यक्ष राघवेंद्र जायसवाल, पनियरा ब्लॉक अध्यक्ष अमन कुमार, महराजगंज ब्लॉक अध्यक्ष अखिलेश्वर मल, विशिष्ट पंचायत सहायक मोहित प्रसाद, विनोद कुमार, अनमोल कुमार और प्रदीप चौरसिया समेत अन्य पंचायत सहायक मौजूद रहे। बैठक के दौरान ब्लॉकवार पंचायत सहायकों से संपर्क बढ़ाने और लखनऊ में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की रणनीति पर भी चर्चा हुई। पदाधिकारियों ने कहा कि सभी सहायकों को आंदोलन की जानकारी देकर उन्हें संगठन के साथ जोड़ना जरूरी है। बैठक के समापन पर जिला अध्यक्ष सुरेश चंद सौरभ ने जिले के सभी 840 पंचायत सहायकों से एक बार फिर 7 सितंबर के ‘लखनऊ चलो अभियान’ को सफल बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि पंचायत सहायकों की समस्याओं और अधिकारों के लिए सभी को एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद करनी होगी। अब पंचायत सहायकों की नजर 7 सितंबर को प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन पर है। संगठन पदाधिकारियों का कहना है कि बड़ी संख्या में पंचायत सहायकों की भागीदारी के जरिए शासन तक अपनी मांगों को मजबूती से पहुंचाया जाएगा।:::
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
महराजगंज में जिला मुख्यालय पर जुटे पंचायत सहायक:पंचायत सहायकों ने की बैठक, 7 सितंबर के ‘लखनऊ चलो अभियान’ को सफल बनाने का आह्वान
RELATED ARTICLES












