श्रावस्ती जनपद के इकौना क्षेत्र में मछली पकड़ने गए एक युवक को सांप ने काट लिया। युवक की पहचान साइन पुरवा निवासी जाहिद अली के रूप में हुई है। जाहिद अली कोलाभार मझगवां के एक तालाब में मछली पकड़ रहे थे। पानी के अंदर मछली पकड़ते समय अचानक एक सांप ने उन्हें डस लिया। सांप के काटने के बाद जाहिद की तबीयत बिगड़ने लगी। मौके पर मौजूद लोगों और परिजनों ने उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों द्वारा उनका इलाज किया जा रहा है। चिकित्सकों के अनुसार, जाहिद अली की हालत स्थिर है और उपचार जारी है।
श्रावस्ती में मछली पकड़ते युवक को सांप ने काटा:इकौना के जाहिद अली का अस्पताल में इलाज जारी
RELATED ARTICLES












