महराजगंज के तहसील सभागार में रविवार को पीएम पोषण योजना के तहत कार्यरत रसोइयों का सम्मान समारोह और कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें सदर विधायक जय मंगल कनौजिया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर और दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया। विद्यालय के बच्चों ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस अवसर पर सदर विधायक जय मंगल कनौजिया ने रसोइयों को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए लगातार काम कर रही है। सरकार का उद्देश्य प्रत्येक पात्र व्यक्ति को सामाजिक सुरक्षा और बेहतर सुविधाएं प्रदान करना है। उन्होंने पीएम पोषण योजना में रसोइयों की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया। विधायक ने कहा कि रसोइया विद्यालयों में बच्चों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के साथ-साथ उनके स्वास्थ्य और शिक्षा में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। कार्यक्रम के दौरान रसोइयों को सम्मानित किया गया और उन्हें कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरित किए गए। इस कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह, तहसीलदार पंकज शाही, बेसिक शिक्षा अधिकारी सुरजीत सिंह, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल सहित परिषदीय विद्यालयों के शिक्षक और बड़ी संख्या में रसोइया उपस्थित रहे।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
रसोइयों का सम्मान, कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरित:महराजगंज में सदर विधायक ने किया कार्यक्रम का शुभारंभ
RELATED ARTICLES












