#बस्ती_न्यूज
राम जानकी मार्ग और इससे जुड़े संपर्क मार्गों पर इन दिनों छुट्टा गोवंशों की संख्या बढ़ गई है। इनके कारण राहगीर और बाइक सवार लगातार घायल हो रहे हैं, जिससे सड़क दुर्घटनाओं का खतरा काफी बढ़ गया है। छावनी तिराहे से लेकर अमोढ़ा, रूपगढ़, देवखाल, देवकली और कुदरही सहित कई स्थानों पर सड़कों के किनारे और बीच में ये गोवंश देखे जा सकते हैं। विशेष रूप से विक्रमजोत क्षेत्र में हाईवे के आसपास इनकी संख्या अधिक है। रामरेखा पुल से अमोढ़ा बाजार तक और रूपगढ़ से विशेश्वरगंज पुल के बीच भी सड़कों पर गोवंशों का जमावड़ा रहता है। इनकी वजह से यातायात बाधित होता है और अचानक सामने आ जाने से हादसे होते हैं। स्थानीय ग्रामीण दिवाकर सिंह, दीपक पंडित, अतुल शर्मा और विजय कुमार सहित अन्य लोगों ने बताया कि राम जानकी मार्ग पर छुट्टा गोवंशों की भरमार है, जिससे आए दिन राहगीरों के साथ दुर्घटनाएं होती रहती हैं। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से इन गोवंशों को पकड़कर पास की गौशालाओं में भेजने की मांग की है। बभनगावां के पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. सत्य प्रकाश यादव ने इस संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रूपगढ़ गौशाला में संबंधित ग्राम पंचायतों से छुट्टा गोवंशों को लाकर रखा जाता है और यह प्रक्रिया लगातार जारी है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती में राम जानकी मार्ग पर छुट्टा गोवंशों का जमावड़ा:राहगीर और बाइक सवार हो रहे घायल, दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ा
RELATED ARTICLES












