#बस्ती_न्यूज
कुदरहा विकास क्षेत्र की ग्राम पंचायत बगही में मंगलवार रात डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के उपलक्ष्य में ‘मिशन गीत’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि और महादेवा 311 के भावी प्रत्याशी तेजा जी ने बाबा साहेब के पदचिन्हों पर चलने और समाज में समानता स्थापित करने का आह्वान किया। संविधान शिल्पी भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती बगही ग्राम पंचायत में धूमधाम से मनाई गई। आयोजित ‘मिशन गीत’ कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों को बाबा साहेब के संघर्षों और विचारों से अवगत कराया गया। मुख्य अतिथि तेजा जी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जनसमूह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बाबा साहेब किसी एक समुदाय के नहीं, बल्कि संपूर्ण मानवता के मसीहा थे। उन्होंने बाबा साहेब के ‘शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो’ के नारे को आत्मसात करने की आवश्यकता पर बल दिया। तेजा जी ने कहा कि एक शिक्षित समाज ही उन्नति के शिखर पर पहुंच सकता है। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण मशहूर गायक फूलचंद बौद्ध रहे। उन्होंने अपनी सुरीली आवाज में “अरे धीरे धीरे न हो… आवा आवा हो रतनवा धीरे धीरे…” जैसे मिशनरी गीतों की प्रस्तुति दी। उनके गीतों पर ग्रामीण भावविभोर होकर झूम उठे। कार्यक्रम का सफल संचालन और प्रबंधन अध्यक्ष रोशन कन्नौजिया, सचिव वीरेंद्र (पूर्व प्रधान) और कोषाध्यक्ष सुनील कुमार सहित अन्य पदाधिकारियों की देखरेख में संपन्न हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इनमें रवि राव, अक्षय कुमार, विशाल गौतम, गतिराम, चंदन, सुरेंद्र और तुलसी प्रसाद प्रमुख थे। कार्यक्रम के अंत में वक्ताओं ने समाज में भाईचारा और एकजुटता बनाए रखने का संकल्प लिया।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बगही में डॉ. अंबेडकर जयंती पर सांस्कृतिक कार्यक्रम:मुख्य अतिथि तेजा जी ने समानता का आह्वान किया
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












