Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार:डॉलर एक्सचेंज के बहाने खातों से...

साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार:डॉलर एक्सचेंज के बहाने खातों से निकालते थे पैसे


महराजगंज में साइबर ठगी की धनराशि निकालने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश पर साइबर क्राइम थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की। इस अभियान का मार्गदर्शन नोडल अधिकारी साइबर क्राइम थाना और अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज ने किया, जबकि क्षेत्राधिकारी फरेंदा दीपशिखा के पर्यवेक्षण में टीम ने प्रभावी कार्रवाई की। साइबर थाना पुलिस ने 27 मई, 2026 को कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। हालांकि, गिरोह से जुड़े दो अन्य सदस्य अभी भी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें गठित कर प्रयास कर रही हैं। पूछताछ में सामने आया कि गिरफ्तार अभियुक्त लोगों को डॉलर एक्सचेंज कर भारतीय मुद्रा उनके खातों में भेजने का झांसा देते थे। इस तरीके से वे साइबर ठगी से प्राप्त धनराशि को अपने और अपने परिचितों के खातों में मंगाकर उसकी निकासी कर लेते थे। निकाली गई धनराशि को वे आपस में बांट लेते थे।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments