Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)रुधौली में पुलिस ने किया फ्लैग मार्च, बकरीद को लेकर सुरक्षा व्यवस्था...

रुधौली में पुलिस ने किया फ्लैग मार्च, बकरीद को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद



रिपोर्ट – सुशील शर्मा

बस्ती जनपद के थाना रुधौली क्षेत्र में आगामी ईद उल जुहा (बकरीद) पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से मंगलवार को पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार दूबे के नेतृत्व में कस्बा रुधौली में मय पुलिस बल फ्लैग मार्च एवं पैदल गश्त किया गया।



फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस टीम ने कस्बे के प्रमुख मार्गों, बाजारों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में भ्रमण कर आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। साथ ही लोगों से शांति एवं सौहार्द बनाए रखते हुए त्योहार मनाने की अपील की गई।

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि त्योहार के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है और किसी भी प्रकार की अफवाह या अशांति फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments