#बस्ती_न्यूज
बस्ती में साइबर क्राइम थाना पुलिस ने एक शातिर ठग को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह प्रतिष्ठित कंपनियों के प्रोपराइटर, डायरेक्टर और सीईओ बनकर बैंक मैनेजरों को फर्जी व्हाट्सएप कॉल के जरिए लाखों रुपये ट्रांसफर कराता था। पुलिस ने आरोपी के पास से फर्जी मोहर, चेकबुक, डेबिट कार्ड, मोबाइल फोन, सिम कार्ड और बैंक पासबुक समेत कई महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए हैं। पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत साइबर थाना प्रभारी राम कुमार राजभर की टीम ने शुक्रवार को आरोपी विशाल वर्मा को अमहट फोरलेन के पास से गिरफ्तार किया। विशाल वर्मा पुत्र सालिक राम वर्मा गोंडा जिले के धानेपुर थाना क्षेत्र का निवासी है। इस मामले में पहले भी श्रीकांत वर्मा और सोनू कुमार को गिरफ्तार किया जा चुका है। साइबर थाना में दर्ज मुकदमे के अनुसार, 5 जुलाई 2025 को बालकराम महादेव प्रसाद सर्राफ फर्म के मालिक प्रज्जवल गुप्ता ने शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि दो अज्ञात व्यक्तियों ने 10-10 ग्राम के सोने के सिक्के ऑनलाइन खरीदे थे, लेकिन भुगतान संदिग्ध पाए जाने पर यह मामला साइबर अपराध से जुड़ा निकला। पुलिस जांच में सामने आया कि यह गिरोह गूगल और अन्य ओपन सोर्स माध्यमों से बड़ी कंपनियों और उनके अधिकारियों की जानकारी जुटाता था। इसके बाद आरोपी फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट बनाते, कंपनी के अधिकारी की फोटो डीपी में लगाते और संबंधित बैंक शाखा के मैनेजर को कॉल कर खुद को कंपनी का मालिक बताते थे। फिर वे एनईएफटी और आरटीजीएस के माध्यम से रकम ट्रांसफर करा लेते थे। पुलिस के अनुसार, ठगी की रकम को आरोपी एटीएम, यूपीआई और चेक के जरिए निकालते थे। कई बार रकम फंसने पर उसी पैसे से ज्वैलरी दुकानों से सोने के सिक्के खरीदकर उसे खपाया जाता था। पुलिस टीम गिरोह के अन्य साथियों की तलाश में जुटी हुई है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
साइबर ठग गिरफ्तार, बैंक मैनेजरों को बनाते थे निशाना:फर्जी व्हाट्सएप कॉल से लाखों रुपये ट्रांसफर कराते थे
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












