Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)सड़क हादसे की झूठी खबर देकर जालसाजी:साइबर ठगों ने व्यक्ति से 50...

सड़क हादसे की झूठी खबर देकर जालसाजी:साइबर ठगों ने व्यक्ति से 50 हजार रुपए ठगे, मुकदमा दर्ज

#बस्ती_न्यूज

बस्ती के रुधौली थाना क्षेत्र में साइबर ठगों ने एक व्यक्ति को सड़क दुर्घटना की झूठी सूचना देकर 50 हजार रुपये की ऑनलाइन ठगी की। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह घटना 14 जून 2026 को हुई। पीड़ित को एक अज्ञात नंबर से कॉल आई, जिसमें बताया गया कि उसके दामाद अवधेश सिंह का प्रयागराज में सड़क हादसा हो गया है। कॉल करने वाले ने तत्काल इलाज के लिए पंकज साहू के क्यूआर कोड पर 50 हजार रुपये भेजने को कहा। घबराहट में पीड़ित ने बिना किसी सत्यापन के दो अलग-अलग लेनदेन के माध्यम से 25-25 हजार रुपये, कुल 50 हजार रुपये ऑनलाइन भेज दिए। कुछ देर बाद जब पीड़ित ने अपने दामाद से फोन पर बात की, तो पता चला कि उनके साथ कोई दुर्घटना नहीं हुई थी। इसके बाद पीड़ित को अपने साथ हुई साइबर ठगी का एहसास हुआ। पीड़ित ने तत्काल शिकायत दर्ज कराई। साइबर सेल की जांच में सामने आया कि ठग खाते से पूरी धनराशि निकाल चुके थे। इस संबंध में 26 जून 2026 को रात 10:31 बजे रुधौली थाने में अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments