श्रावस्ती जिले में एक सड़क दुर्घटना में छोटेलाल नामक व्यक्ति घायल हो गए। वे शनिवार रात साइकिल से नासिरगंज आ रहे थे, तभी नासिरगंज पहुंचने से पहले एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने उन्हें टक्कर मार दी। इस टक्कर से छोटेलाल की नाक पर चोट आई है और उनका दाहिना पैर काम नहीं कर रहा है। उनकी साइकिल का अगला पहिया भी पूरी तरह मुड़कर क्षतिग्रस्त हो गया है। पीड़ित के भांजे शिवपाल, जो खलीफतपुर, थाना सोनवा, श्रावस्ती के निवासी हैं, ने इस संबंध में नासिरगंज चौकी में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि मोटरसाइकिल सवार हजारी का पुत्र था, जो सतरही, थाना सोनवा, श्रावस्ती का निवासी है। शिवपाल ने शनिवार रात 9 बजे नासिरगंज चौकी इंचार्ज विवेक राठौड़ को तहरीर दी। चौकी इंचार्ज ने उन्हें आगे की कार्यवाही के लिए अगली रविवार सुबह बुलाया है।
साइकिल सवार को बाइक ने मारी टक्कर:शिकारी चौरा में युवक घायल, साइकिल क्षतिग्रस्त
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












