कैसरगंज में एसडीएम और सीओ की संयुक्त टीम ने बुधवार को कोचिंग सेंटरों और लाइब्रेरियों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सुरक्षा मानकों का उल्लंघन पाए जाने पर प्रोग्रेसिव लक्ष्य एजुकेशन इंस्टिट्यूट और टारगेट लाइब्रेरी, पाठक कोचिंग इंस्टिट्यूट गुथिया मोड नामक तीन संस्थानों को सीज कर दिया गया। यह कार्रवाई शाम 5 बजे संयुक्त टीम द्वारा कैसरगंज नगर पंचायत एवं फायर सर्विस कर्मचारियों की चेकिंग के बाद की गई। यह कार्रवाई लखनऊ में हाल ही में हुए कोचिंग सेंटर अग्निकांड के बाद प्रशासन और पुलिस की सतर्कता के तहत की गई है। इसी क्रम में कैसरगंज क्षेत्र में संचालित सभी कोचिंग सेंटरों, लाइब्रेरियों और अध्ययन केंद्रों में सघन निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान, अधिकारियों ने विभिन्न शिक्षण संस्थानों में सुरक्षा मानकों, अग्निशमन व्यवस्था, आपातकालीन निकास द्वार और विद्यार्थियों की सुरक्षा से जुड़े इंतजामों की गहन जांच की। जांच टीम ने विशेष रूप से बैठने की व्यवस्था, विद्युत वायरिंग, अग्निशमन उपकरणों और आपातकालीन निकास मार्गों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि विद्यार्थियों की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उप जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने बताया कि जिन संस्थानों में सुरक्षा मानकों की कमी पाई जाएगी, उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि मानक विहीन संस्थानों के खिलाफ यह अभियान जारी रहेगा। सीओ डी.के. श्रीवास्तव ने कहा कि विद्यार्थियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और भविष्य में भी यह अभियान लगातार जारी रहेगा। प्रशासन की इस कार्रवाई से कोचिंग संचालकों में सतर्कता देखी जा रही है। थाना अध्यक्ष राजकुमार पांडे पुलिस फोर्स टीम के साथ उपस्थित रहे
कैसरगंज में तीन कोचिंग संस्थान सीज:एसडीएम-सीओ टीम ने औचक निरीक्षण कर सुरक्षा मानकों की जांच की
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












