श्रावस्ती जिले के गिलौला ब्लॉक की ग्राम सभा तुलसीपुर में घरों के सामने सड़क किनारे लगाए गए घूर गढ़ों से स्थानीय लोग परेशान हैं। इन घूर गढ़ों के कारण पूरे इलाके में दुर्गंध और मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है, जिससे ग्रामीणों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। निवासियों का कहना है कि इन घूर गढ़ों से टाइफाइड, डेंगू, मलेरिया और काला ज्वार जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा लगातार बना हुआ है। यह समस्या सोनवा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आती है। ग्राम प्रधान जमा पुरी ने बताया कि अब खेत खाली हो गए हैं और कुछ ही दिनों में इन घूर गढ़ों को हटवा दिया जाएगा। स्थानीय निवासियों जैसे दुर्गेश, हरीश, अनिल, मुकेश और राजन ने बताया कि इस समस्या का उनके स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से इस मामले पर तत्काल ध्यान देने और समाधान करने की अपील की है।
श्रावस्ती के तुलसीपुर में घरों के सामने घूर गढ़ा:मच्छरों से बीमारियों का खतरा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Home
on Hello world!












