श्रावस्ती जिले के गिलौला क्षेत्र के ग्राम कमलाभारी में गुरुवार को श्री सतचंडी महायज्ञ, श्री राम कथा और कलश यात्रा का आयोजन किया गया। इस धार्मिक कार्यक्रम में दूर-दूर से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कलश यात्रा ग्राम कमलाभारी से शुरू होकर सीताद्वार मंदिर तक पहुंची। इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चार और पूजन-अर्चन से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। आयोजन समिति में प्रधान प्रतिनिधि अरुण कुमार शुक्ला, गिरीश तिवारी, बालेंद्र किशोर मिश्रा, शंकर शुक्ला, अनिल कुमार शुक्ला, रवि राज शुक्ला, सोनू शुक्ला, गुड्डू वर्मा, जग प्रसाद वर्मा, लालमन शुक्ला, अनुराग शुक्ला समेत कई ग्रामवासी और क्षेत्रवासी शामिल थे। आयोजकों ने बताया कि यह धार्मिक आयोजन गत वर्षों की परंपरा के अनुसार आदिशक्ति मां दुर्गा, मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम और श्री हनुमान महाराज की प्रेरणा से किया जा रहा है। कार्यक्रम में कथावाचक श्री रामजी दास महाराज, श्री राम ललन ओझा जी महाराज और राधे के शास्त्री जी महाराज उपस्थित रहे। अयोध्या से परम अध्यक्ष श्री विश्राम दास जी महाराज ने भी अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। कथा और यज्ञ के माध्यम से समाज में धर्म, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना का संदेश दिया गया। आयोजकों ने श्री राम कथा और वैदिक अनुष्ठानों के माध्यम से जनमानस को दुख, कष्ट और मानसिक वेदनाओं से मुक्ति दिलाने का उद्देश्य बताया। उन्होंने अधिक से अधिक संख्या में लोगों से पहुंचकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की। देर शाम कथा का शुभारंभ हुआ, जिसमें सैकड़ों भक्तों ने श्रवण किया।
कमलाभारी में सतचंडी महायज्ञ, रामकथा का शुभारंभ:सीताद्वार मंदिर तक निकली कलश यात्रा, भक्तिमय हुआ माहौल
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












