HomeHealth & Fitnessलखनऊ में खाद्य जांच मोबाइल वैन की तिथि निर्धारित, हर जोन...

लखनऊ में खाद्य जांच मोबाइल वैन की तिथि निर्धारित, हर जोन में होगी जांच

लखनऊ मंगलवार खाद्य आयुक्त के निर्देश पर सहायक खाद्य आयुक्त ने राजधानी के सभी जोनो में खाद्य सुरक्षा को लेकर जागरूकता एवं जांच के लिए आवंटित की गई मोबाइल वैन का जोनवार तिथि निर्धारित की है।

सहायक खाद्य आयुक्त ने बताया कि खाद्य एवं पेय पदार्थो में मिलावट की प्रारम्भिक जांच करा कर मौके पर ही आम जनमानस को जागरूक किया जाता है। एवं खाद्य कारोबारियों व आम लोगों को प्रारम्भिक जांच के तरीको से खाद्य पदार्थो में मिलावट की पहचान के लिए जागरूक किया जाता है।

सहायक खाद्य आयुक्त ने बताया कि लखनऊ ज़ोन में आवंटित की गई मोबाईल वैन व एफएसडब्लू नंबर यूपी 32 इजी 5721 को सभी जोन व तहसील में खाद्य पदार्थो में मिलावट की पहचान कराने एवं प्रारम्भिक जांच के माध्यम से प्रत्येक माह निर्धारित तिथि पर संचालन करने के लिए तिथियां निर्धारित की हैं। नगर निगम खाद्य सुरक्षा जोन-1 (नरही) में प्रत्येक माह की 1 तारीख,जोन-11 (डालीगंज, निराला नगर) प्रत्येक माह की 11 तारीख को जोन-2 (हजरतगंज) में प्रत्येक माह की 02 तारीख,जोन-12 (अलीगंज, महानगर) में प्रत्येक माह की 12 तारीख,जोन-3 (गोलागंज, अमीनाबाद) में प्रत्येक माह की 03 तारीख,जोन-13 (मुंशी पुलिया) में प्रत्येक माह की 13 तारीख,जोन-4 (बर्लिंगटन, उदयगंज) में प्रत्येक माह की 04 तारीख ,जोन-14 (गोमती नगर) में प्रत्येक माह की 14 तारीख को जोन-5 (राजाजीपुरम) में प्रत्येक माह की 05 तारीख को जोन-15 (गोमती नगर) प्रत्येक माह की 15 तारीख को जोन-6 (ऐशबाग) में प्रत्येक माह की 06 तारीख को,जोन-16 (निशातगंज) प्रत्येक माह की 16 तारीख को जोन-7 (चारबाग) प्रत्येक माह की 07 तारीख को जोन-17 (इन्द्रिरा नगर) प्रत्येक माह की 17 तारीख को जोन-8  (रकाबगंज, पाण्डेगंज) प्रत्येक माह की 08 तारीख को,जोन-18 (ट्रांसपोर्ट नगर) प्रत्येक माह की 18 तारीख को जोन-9 (विकास नगर, कुर्सी रोड) प्रत्येक माह की 09 तारीख को जोन-19 ( निलमथा, रायबरेली रोड़) प्रत्येक माह की 19 तारीख को जोन-10 ( फैजुल्लागंज) प्रत्येक माह की 10 तारीख को  जोन-20 (आलमबाग) प्रत्येक माह की 20 तारीख को जोन-21 ( आलमनगर) प्रत्येक माह की 21 तारीख को तहसील बी0के0टी० प्रत्येक माह की 25 तारीख को जोन-22 (ठाकुरगंज) प्रत्येक माह की 22 तारीख को तहसील मोहनलालगंज प्रत्येक माह की 26 तारीख को जोन-23 (सहादतगंज) प्रत्येक माह की 23 तारीख को तहसील मलिहाबाद प्रत्येक माह की 27 तारीख को तहसील सदर प्रत्येक माह की 24 तारीख को कैन्टोमेंट प्रत्येक माह की 28 तारीख को निर्धारित की गई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments