HomeHealth & Fitnessशिकायत पर भड़का डिलीवरी बॉय, ब्लिंकिट स्टोर पर ग्राहक को गिराकर पीटा

शिकायत पर भड़का डिलीवरी बॉय, ब्लिंकिट स्टोर पर ग्राहक को गिराकर पीटा

लखनऊ चिनहट इलाके में ब्लिंकिट स्टोर पर ग्राहक और उसके भाई को डिलीवरी बॉय और उसके साथियों ने गिराकर पीटा। दोनों स्टोर पर यह शिकायत करने गए थे कि उनका सामान बिना पहुंचे ही डिलीवर्ड दिखा रहा है। शिकायत पर स्टोर मैनेजर ने संबंधित डिलीवरी बॉय की आईडी ब्लॉक कर दी।

इसी से गुस्साए डिलीवरी बॉय ने अपने अन्य कई साथियों को बुला लिया। सबने मिलकर ग्राहक और उसके भाई को खूब पीटा। बाद में जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित ग्राहक की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज जांच शुरू कर दी है। हरिनगर कॉलोनी, सेमरा निवासी चंद्रशेखर मौर्य के मुताबिक, उन्होंने 28 जून की रात करीब 8:45 बजे ब्लिंकिट से सामान मंगाया था। आरोप है कि डिलीवरी एजेंट ने बिना सामान पहुंचाए ही ऑर्डर को डिलीवर मार्क कर दिया। कस्टमर केयर से शिकायत का समाधान नहीं होने पर वह अपने भाई के साथ नजदीकी ब्लिंकिट स्टोर पहुंचे। पीड़ित का कहना है कि स्टोर मैनेजर ने जांच के बाद संबंधित डिलीवरी एजेंट की आईडी ब्लॉक कर दी। इससे नाराज डिलीवरी पार्टनर दीपक राजपूत और सुनील ने करीब 10 अन्य लोगों को बुला लिया। आरोप है कि सभी ने मिलकर दोनों भाइयों के साथ मारपीट की। दोनों किसी तरह जान बचाकर वहां से भागे। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि आरोपियों ने जाते-जाते धमकी दी कि वे उनका घर जानते हैं और उन्हें जान से मार देंगे। साथ ही यह भी कहा- हम यहीं गांव के हैं, तुम हमारा कुछ नहीं बिगाड़ पाओगे।

 
पीड़ित ने कोतवाली चिनहट पुलिस से स्टोर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
 
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments