Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बुटवल भारतीय पर्यटकों के लिए मुक्तिनाथ का हब बनेगा:महराजगंज में नेपाल का...

बुटवल भारतीय पर्यटकों के लिए मुक्तिनाथ का हब बनेगा:महराजगंज में नेपाल का यह बाजार धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देगा


नेपाल का बुटवल बाजार भारतीय पर्यटकों के लिए मुक्तिनाथ सहित अन्य धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों का केंद्र बनने जा रहा है। यह भारत-नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र महराजगंज से मात्र 27 किलोमीटर दूर स्थित है। अपनी सांस्कृतिक, धार्मिक और ऐतिहासिक धरोहरों के कारण यह क्षेत्र पर्यटकों को आकर्षित कर रहा है। बुटवल के नुवाकोट में समुद्र तल से 800 मीटर की ऊंचाई पर स्थित मनोरम और शांत वातावरण है, जो हरियाली और शीतलता प्रदान करता है। यहां सिद्धार्थ की प्रतिमा और श्री काल भैरव मंदिर के दर्शन किए जा सकते हैं। पर्यटकों की सुविधा के लिए सिद्धार्थ केबल कार लिमिटेड द्वारा केबल कार की सुविधा भी प्रदान की गई है। इस क्षेत्र में प्राचीन काल से सामरिक और पुरातात्विक महत्व रखने वाली ऐतिहासिक नुवाकोट गढ़ी स्थित है, जिसका निर्माण सेन वंशीय शासनकाल में हुआ था। इतिहास के पन्नों में इसका उल्लेख मिलता है। यहीं से नेपाल और ईस्ट इंडिया कंपनी सरकार के बीच हुए एंग्लो-नेपाल युद्ध में कर्नल उजीर सिंह थापा के नेतृत्व में नेपाली सेना के शौर्य का प्रदर्शन नुवाकोट गढ़ी से लेकर बुटवल के जीत गढ़ी तक हुआ था। नेपाल में पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नेपाल एसोसिएशन ऑफ टूर एंड ट्रैवल्स एजेंट्स (नाटा) ने भारतीय और नेपाली पत्रकारों के एक दल को विभिन्न ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण कराया। इस दौरान इन स्थलों के ऐतिहासिक महत्व पर चर्चा की गई और इन्हें विकसित करने तथा पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए विभिन्न कार्य योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। इसी क्रम में बुटवल के होटल हयात में ‘नेपाल भारत पत्रकार पर्यटन संवर्धन कार्यक्रम’ के तहत एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें बुटवल के मेयर खेल राज पांडे, टूर एंड ट्रेवल्स लुम्बिनी के अध्यक्ष चंद्र बहादुर थापा और होटल हयात के मैनेजर तुषार नागर सहित नेपाल के पर्यटन से जुड़े स्थानीय निकाय, विभिन्न संघ संस्थाओं और कई संगठनों ने भाग लिया। सभी ने आने वाले समय में इस क्षेत्र के विकास और पर्यटकों की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments