#बस्ती_न्यूज
अयोध्या-बस्ती हाईवे पर शंकरपुर गांव के पास दो ट्रकों की टक्कर हो गई। इस हादसे में एक गैस टैंकर को पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और एक चालक घायल हो गया। यह घटना शंकरपुर गांव स्थित एचपी पेट्रोल पंप के सामने हुई। गोंडा से गोरखपुर जा रहे गैस टैंकर को पीछे से आ रहे ट्रक ने ठोकर मारी। टक्कर इतनी भीषण थी कि गैस टैंकर का पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, वहीं टक्कर मारने वाले ट्रक का अगला हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में घायल चालक को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। सूचना मिलते ही नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) की टीम और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। घायल चालक को विक्रमजोत के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह हादसा तेज रफ्तार के कारण हुआ। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है ताकि दुर्घटना के सही कारणों का पता लगाया जा सके।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
अयोध्या-बस्ती हाईवे पर दो ट्रकों की टक्कर:गैस टैंकर को पीछे से मारा धक्का, चालक घायल
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Home
on Hello world!












