HomeHealth & Fitnessपेड़ से लटके मिले प्रेमी-प्रेमिका के शव, 7 मई काे युवती की...

पेड़ से लटके मिले प्रेमी-प्रेमिका के शव, 7 मई काे युवती की थी शादी

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश में शाहजहांपुर जिले के परौर थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक प्रेमी जोड़े का शव पेड़ से लटका मिला। सबसे ज्यादा मर्माहत करने वाली बात यह है कि जिस युवती का शव मिला, उसकी 07 मई को बारात आनी थी।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी। अपर पुलिस अधीक्षक (देहात) भंवरे दीक्षा अरुण ने बताया कि जिन युवक-युवती का शव पेड़ से लटका पाया गया।

उनकी शिनाख्त कुबेरपुर गांव निवासी सोवेंद्र (19) और गांव के ही रहने वाली युवती (19) के रूप में हुई है। गांव वालों का कहना है कि दोनों एक दूसरे से प्रेम करते थे। घरवालों ने लड़की की शादी तय कर दी थी।

सात मई को बारात आनी थी, जिसको लेकर घर में तैयारियां चर रही थीं। वहीं, युवती प्रेमी से शादी करना चाहती थी। आशंका है कि इसी कारण उसने अपने प्रेमी के साथ गांव से कुछ दूरी पर एक आम के पेड़ से फंदे के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी।

घटना की जानकारी मिलते ही दोनों परिवारों के सदस्य और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शवों को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

एएसपी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए गहन जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments