बहराइच के पयागपुर थाना क्षेत्र के शिवदहा पिपरा कमाल गांव में रविवार को 18 वर्षीय युवक का शव उसके पुराने घर के एक कमरे में फंदे से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है। मृतक की पहचान बृजेश (18) के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, रविवार दोपहर करीब 3 बजे बृजेश गांव में स्थित अपने पुराने घर की दूसरी मंजिल पर बने कमरे में गया था। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। जब परिवार के लोग कमरे तक पहुंचे तो बृजेश फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस घटना की सूचना मिलते ही पयागपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य और अन्य सामग्री एकत्र की है। पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा स्थिति स्पष्ट पुलिस अधिकारियों का कहना है कि युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका स्पष्ट पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल मामले की जांच जारी है और पुलिस परिजनों समेत अन्य लोगों से जानकारी जुटा रही है।
कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव:बहराइच के पयागपुर क्षेत्र की घटना; फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












