Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)पुल पर संदिग्ध अवस्था में मिला युवक का शव:बस्ती के सोनहा पुलिस...

पुल पर संदिग्ध अवस्था में मिला युवक का शव:बस्ती के सोनहा पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

#बस्ती_न्यूज

बस्ती जिले के सोनहा थाना क्षेत्र के कुतुबपुर छपिया गांव में शुक्रवार सुबह कुतुबपुर छपिया गांव की पूरब एक पुल पर एक युवक का शव संदिग्ध अवस्था में मिला। सूचना मिलने पर सोनहा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बस्ती भेजा। पुलिस ने शव की पहचान जनार्दन उर्फ दन्ना पुत्र त्रिभुवन निवासी डारेडीहा, काशीराम आवास, ब्लॉक नंबर 25, कमरा नंबर 294, थाना कोतवाली बस्ती के रूप में की। मृतक की पैंट से एक टेट्रा पैक बिल्लो रानी शराब, सुरती की पुड़िया और चूना बरामद हुआ। उसके चप्पल भी पास में पड़े मिले। खबर से जुड़ी तस्वीरें… स्थानीय लोगों ने बताया कि युवक पहले पुल के नीचे गिरा पड़ा था, जिसे उन्होंने उठाकर पुल के ऊपर रखा था। घटना की जानकारी मिलने पर फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंचे और शव की पहचान जनार्दन के रूप में की। जनार्दन तीन भाइयों और दो बहनों में से एक था और उसकी शादी नहीं हुई थी। वह अक्सर कुतुबपुर छपिया गांव में जगलाल के यहां आता-जाता था। इस संबंध में थाना प्रभारी सोनहा महेश सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह शराब पीने से हुई मौत का मामला लग रहा है। हालांकि, मौत का सही कारण स्पष्ट करने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments