Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बस्ती में युवक का शव घर पहुंचा:संदिग्ध मौत के बाद गांव में...

बस्ती में युवक का शव घर पहुंचा:संदिग्ध मौत के बाद गांव में पसरा मातम, पुलिस कर रही जांच

#बस्ती_न्यूज

कप्तानगंज, बस्ती। थाना क्षेत्र के मैडवा गांव में 18 वर्षीय आयुष साहनी की संदिग्ध मौत के बाद शुक्रवार को जब पोस्टमार्टम के बाद उसका शव घर पहुंचा तो पूरे गांव का माहौल गमगीन हो गया। जवान बेटे का शव देखते ही मां और बहन शीतल का करुण क्रंदन सुन वहां मौजूद लोगों की आंखें भर आईं। मां बार-बार बेटे के शव से लिपटकर बेहोश हो जा रही थीं, जबकि बहन शीतल भाई को उठाने की गुहार लगाते हुए फूट-फूट कर रो रही थी। भाई प्रिंस का भी दर्द देखकर हर किसी का कलेजा कांप उठा। गांव की गलियों में सिर्फ चीख-पुकार और मातम का माहौल दिखाई दिया। जिस घर में कभी हंसी-खुशी गूंजती थी, वहां आज सन्नाटा पसरा रहा। गांव के बुजुर्गों से लेकर बच्चों तक की आंखें नम हो गईं। हर कोई यही कहता नजर आया कि इतनी कम उम्र में इस तरह बेटे का दुनिया छोड़ जाना पूरे परिवार को जिंदगी भर का दर्द दे गया। गुरुवार शाम आयुष का शव घर में फंदे से लटकता मिला था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। थाना प्रभारी आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। आज जब अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भीड़ जुटी तो पूरा गांव गम में डूब गया। मां की चीखें सुनकर वहां मौजूद लोगों का कलेजा फट पड़ा। इस दौरान कप्तानगंज पुलिस और प्रधान प्रतिनिधि बब्बू तिवारी सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। जिसने भी यह मंजर देखा, उसकी आंखें नम हो गईं।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments