HomeHealth & Fitnessमोतिहारी जहरीली शराब कांड में मरने वाले की संख्या बढकर हुई नौ,...

मोतिहारी जहरीली शराब कांड में मरने वाले की संख्या बढकर हुई नौ, जहरीली स्प्रिट बरामद

पूर्वी चंपारण। जिले में तुरकौलिया व रघुनाथपुर थाना क्षेत्र में हुई जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। इस कांड में अब दो अन्य लोगों की भी मौत हो गई है। शराब कांड में मरने वालों की संख्या अब 9 हो गई है।

जानकारी के मुताबिक, रघुनाथपुर थाने के हरदिया के विनोद साह की पटना में इलाज के दौरान मौत हो गई है। वही तुरकौलिया थाने में शंकर सरैया के योद्धा मांझी की भी मौत हो गई है।

इसके अलावा लड्डू साह नाम के एक शख्स की गंभीर स्थिति में वेंटिलेटर पर इलाज चल रहा है। लड्डू की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। वह रघुनाथपुर थाने के बालगंगा मुसहरी टोला का निवासी है।

जानकारी के अनुसार जहरीली शराब का असर अब तुरकौलिया, रघुनाथपुर के अलावा मोतिहारी नगर थाना क्षेत्र व बंजरिया थाना में भी सामने आने लगा है। अपने स्तर से निजी तौर पर इलाज कराने वालों की मौत हो रही है।

प्रशासन के माईकिंग के बावजूद कई लोग अपने स्तर से चोरी छुपे इलाज कराने में जुटे हैं। इसके कारण मरीजों की हालत बिगड़ने पर नाजुक हालत में सदर अस्पताल पहुंच रहे हैं।

इससे पहले शनिवार सुबह जब रघुनाथपुर के हरदिया गांव निवासी लालकिशोर राय को लेकर परिजन सदर अस्पताल पहुंचे तो उनकी मौत हो गई। वहीं, शाम में तुरकौलिया थाना क्षेत्र के शंकर सरैया शेख शरण टोला निवासी मो. इलियास को लेकर परिजन इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचे।

स्थिति चिंताजनक होने के कारण चिकित्सकों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। लेकिन दूसरे अस्पताल में जाने के दौरान उनकी मौत हो गई। शाम में शव लेकर परिजन सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के लिए पहुंचे।

एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि 19 केन जहरीली स्प्रिट बरामद की गई। तस्करों ने जगह जगह पीला व उजले डिब्बों में बंद मिथनाॅल की सप्लाई की है। इस कांड को लेकर गठित विशेष टीम एक-एक कर कड़ियों को जोड़ते हुए स्प्रिट बरामद की जा रही हैं।

जिले भर में अब तक 15 शराब तस्करो को गिरफ्तार किया गया है। एसपी ने कहा कि पीली केन में बरामद स्प्रिट मेथनॉल है, जो जहरीला है।

इसको पीने से मौत होने की पूरी गुंजाइश है। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि किसी के पास अनजाने में भी ऐसा केन हो तो अविलंब विनष्ट कर दें।82ed76fa20ae91b8a2b9d333e6d6b5ca_542102918

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments