बहराइच के शिवपुर ब्लॉक में सरयू नदी का कटान लगातार तेज हो रहा है। पाठकपुरवा और बेलामकन ग्राम पंचायत के भूखन टेपरा में 10 से अधिक मकान नदी में समा गए हैं, जबकि करीब एक दर्जन अन्य घर कटान की जद में हैं। प्रशासन ने सर्वे कराकर प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत के रूप में त्रिपाल वितरित किए हैं। 10 परिवारों के घर नदी में समाए क्षेत्रीय लेखपाल अमन कुमार के अनुसार, पाठकपुरवा गांव के संकटा, इतवारी, सुरेश, मुखलाल, लोटन और रामचंदर के मकान नदी में समा गए। वहीं बेलामकन ग्राम पंचायत के भूखन टेपरा में कान्ती देवी, सुरेंद्र, विनोद और मोदे के घर भी कटान की भेंट चढ़ गए। एक दर्जन मकान खतरे की जद में पुतान, जीतन, लक्ष्मन, हुकुम, चुन्ना और शत्रोहन समेत करीब एक दर्जन परिवारों के मकान नदी किनारे कटान के मुहाने पर हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यदि कटान नहीं रुका तो ये घर भी कभी भी नदी में समा सकते हैं। प्रशासन ने किया निरीक्षण कटान की सूचना पर नायब तहसीलदार मथुरा प्रसाद, राजस्व निरीक्षक श्यामसुंदर तथा लेखपाल अमन कुमार और राजकुमार ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन किया। रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेज दी गई है। कटानरोधी कार्य भी बहा, बढ़ी चिंता ग्रामीणों ने बताया कि बेलामकन गांव के पास पहले बनाया गया कटानरोधी अवरोधक भी सरयू की तेज धारा में बह चुका है। पिछले वर्ष भी नदी ने इस इलाके में भारी तबाही मचाई थी। लोगों ने स्थायी कटानरोधी कार्य कराने की मांग की है। तहसीलदार बोले- सर्वे पूरा, मिलेगी सहायता तहसीलदार शैलेश अवस्थी ने बताया कि प्रभावित क्षेत्र का सर्वे करा लिया गया है। शासन के दिशा-निर्देशों के अनुसार पात्र परिवारों को सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। फिलहाल तत्काल राहत के रूप में प्रभावित परिवारों को त्रिपाल वितरित किए गए हैं।
सरयू का कटान बना कहर, 10 मकान नदी में समाए:बहराइच में एक दर्जन मकान खतरे की जद में, राजस्व टीम ने किया आकलन
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












