Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बस्ती में अवैध मेडिकल स्टोरों पर कार्रवाई की मांग:फार्मासिस्टों ने नवागत औषधि...

बस्ती में अवैध मेडिकल स्टोरों पर कार्रवाई की मांग:फार्मासिस्टों ने नवागत औषधि निरीक्षक से की मुलाकात

#बस्ती_न्यूज

बस्ती में बिना फार्मासिस्ट के संचालित हो रहे अवैध मेडिकल स्टोरों पर रोक लगाने और दवा कारोबार में नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराने की मांग को लेकर अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन (एबीपीए) के पदाधिकारियों ने गुरुवार को नवागत औषधि निरीक्षक मुकेश कुमार से मुलाकात की। इस दौरान संगठन ने जनस्वास्थ्य से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर प्रभावी कार्रवाई की अपेक्षा जताई। यह शिष्टाचार भेंट प्रदेश सचिव विजय पाण्डेय के संयोजन तथा जिलाध्यक्ष गिरिजेश सेन और मंडल अध्यक्ष प्रमेन्द्र कुमार के नेतृत्व में हुई। प्रतिनिधिमंडल ने औषधि निरीक्षक का पुष्पगुच्छ, स्वागत पत्र और भगवान गणेश की प्रतिमा भेंट कर उनका स्वागत किया। बैठक में संगठन ने कई महत्वपूर्ण मांगें रखीं। इनमें बिना पंजीकृत फार्मासिस्ट के संचालित मेडिकल स्टोरों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाना, कुछ थोक दवा व्यापारियों द्वारा खुदरा बिक्री किए जाने की शिकायतों की जांच कर कार्रवाई करना और दवा कारोबार में पारदर्शिता सुनिश्चित करना शामिल है। प्रतिनिधिमंडल ने फार्मेसी प्रैक्टिस रेगुलेशन को प्रभावी ढंग से लागू करने तथा कफ सिरप की बिक्री से जुड़े कड़े प्रावधानों के व्यावहारिक पहलुओं पर भी औषधि निरीक्षक का ध्यान आकर्षित किया। नवागत औषधि निरीक्षक मुकेश कुमार ने संगठन को आश्वस्त किया कि ड्रग एक्ट के तहत सभी कार्य पूरी पारदर्शिता के साथ किए जाएंगे। उन्होंने सभी मेडिकल स्टोर संचालकों को अपने प्रतिष्ठानों पर आवश्यक रजिस्टर और अन्य अनिवार्य अभिलेख अद्यतन रखने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि नियमों का पालन करने वाले फार्मासिस्टों को विभाग की ओर से पूरा सहयोग मिलेगा, जबकि अनियमितता मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इस मुलाकात के दौरान अभिषेक उपाध्याय, परमात्मा प्रसाद, मोहम्मद फारुक अब्दुल्ला, कृष्ण मोहन यादव, सिद्धार्थ प्रताप सिंह, अजय चौधरी, श्याम मोहन चौधरी, धर्मेन्द्र कुमार, सूरज चौहान, अश्वनी कुमार चौधरी और आत्माराम वर्मा सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments