Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बेचूबाबा मंदिर के 100 वर्ष पूरे:इकौना में भंडारे में भक्तों ने चखा...

बेचूबाबा मंदिर के 100 वर्ष पूरे:इकौना में भंडारे में भक्तों ने चखा प्रसाद, भक्तिमय रहा माहौल


श्रावस्ती जनपद के इकौना कस्बे में स्थित प्राचीन बेचूबाबा मंदिर ने अपने 100 वर्ष पूरे कर लिए हैं। इस उपलक्ष्य में सोमवार को नए रामलीला मैदान में एक भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। उर्वरक समिति के श्रावस्ती जिला अध्यक्ष श्रवण कुमार गुप्ता की देखरेख में आयोजित इस भंडारे में देर रात तक हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे के दौरान युवा भक्तों ने श्रद्धालुओं को भोजन परोसकर सेवा की। कार्यक्रम स्थल पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी, जिसके कारण रामलीला मैदान में देर रात तक चहल-पहल बनी रही। श्रद्धालुओं की भारी संख्या को देखते हुए, पुलिस प्रशासन ने उनकी सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए व्यापक इंतजाम किए थे। भंडारे से पहले, प्राचीन बेचूबाबा मंदिर में महा रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और विधि-विधान से भगवान शिव का पूजन-अर्चन कर सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर गौरी गुप्ता, राजन गुप्ता, अजय जायसवाल, सत्य प्रकाश गुप्ता, सतीश चंद्र जायसवाल, खेमराज गुप्ता, रामकुमार गुप्ता सहित कई युवा श्रद्धालु उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular