लखनऊ। लविवि में 50 प्रतिशत से ज्यादा फीस वृद्धि के विरोध में कुलपति आवास पर प्रदर्शन करने पर तीन छात्रों का निलम्बन और 2 छात्रों पर 5 हजार रूपए का अर्थदंड लगा दिया गया है। इसके विरोध में विश्वविद्यालय के गेट नं0 1 में सरस्वती प्रतिमा के पास प्रेम प्रकाश एम.ए. हिन्दी, शशि प्रकाश एमए लोक प्रशासन तथा हर्षित शुक्ला एलएलबी अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए हैं। समाजवादी छात्रसभा के प्रदेश अध्यक्ष विनीत कुशवाहा ने जाकर छात्रों से भेंट की और आश्वस्त किया कि समाजवादी पार्टी उनके साथ है।
कुशवाहा ने छात्रों के विरूद्ध हुई कार्यवाही को तानाशाही करार देते हुए कहा कि जबसे भाजपा सरकार बनी है कालेज विश्वविद्यालयों में फीस बढ़ाई जा रही हैं ताकि गरीब परिवार और किसान का बेटा शिक्षाग्रहण न कर सके। निष्काशन रद्द होने तक छात्रों के लिए न्याय की लड़ाई जारी रहेगी।
विश्वविद्यालय के छात्रों के समर्थन में मुख्यतः करूणेश द्विवेदी केडी, त्रिशूलधारी सिंह टीडी, पूर्व छात्र नेता अनिल यादव मास्टर, पूर्व छात्र नेता जावेद अली, महानगर अध्यक्ष छात्र सभा, अभिषेक श्रीवास्तव बाबू, प्रिंस कुमार, अक्षय यादव, नवनीत यादव, तौकील गाजी, जीतू कश्यप, अजीत यादव विधायक छात्र नेता इलाहाबाद विश्वविद्यालय, रूस्तम यादव, अखिलेश यादव, महेन्द्र यादव, प्रसन्न शुक्ला, हिमांशू यादव, शुभम खरवार, शिवानी यादव, अनुपम, आर्यन, सूर्यांश, शिवमनी तिवारी, अजितेन्द्र आजाद, अमितेश पाल, अक्षय प्रधान, शिवपूजन पाण्डेय समेत सैकड़ों छात्र समर्थन में रहे।












