लखनऊ। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय द्वारा पांच जून को एक रोजगार मेला आईटीआई अलीगंज परिसर में आयोजित किया गया है। इसमें देश की कई नामी कंपनियों के प्रतिनिधि युवाओं को रोजगार के लिए चयनित करेंगे। क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि इस मेले में भाग लेने के लिए युवाओं को इंटर, स्नातक एवं आईटीआई पास एवं आयू 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इस मेले युवाओं को चयन कंपनियों में आकर्षक पैकेज पर किया जायेगा।
क्षेत्री क्रीड़ा अधिकारी अतुल सिन्हा ने बताया कि केडीसिंह बाबू स्टेडियम में जीवन रक्षक पद के लिए एक पद पर चयन जिला खेल विकास प्रोत्साहन समिति द्वारा किया जायेगा। यह पद चार माह के लिए होगा जिसके लिए सात दिनों के अंदर युवा आवेदन कर सकते हैं। इसमें भाग लेने के लिए युवाओं की आयु 18 से 35 वर्ष तथा तैराकी में डिप्लोमा, जीवन रक्षक का प्रशिक्षण प्राप्त होना चाहिए।












