HomeHealth & Fitnessएअर इंडिया के विमान में टर्बुलेंस के बाद पायलट का डोप टेस्ट

एअर इंडिया के विमान में टर्बुलेंस के बाद पायलट का डोप टेस्ट

  • उड़ान के दौरान तेज झटके, कई यात्री और क्रू मेंबर घायल

नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट-दिल्ली उड़ान में 4 अगस्त को आए तेज टर्बुलेंस के बाद मामले में नया मोड़ सामने आया है। एअर इंडिया की A320 फ्लाइट AI2379 को उड़ान के दौरान अचानक तेज झटकों का सामना करना पड़ा था। इस दौरान विमान करीब 300 फीट नीचे आ गया, जिससे कुछ यात्री और क्रू मेंबर घायल हो गए थे।

घटना के बाद दिल्ली पहुंचने पर विमान के पायलटों का ड्रग और डोप टेस्ट कराया गया। सूत्रों के मुताबिक, कैप्टन के सैंपल में कथित तौर पर किसी psychoactive substance के पाए जाने की बात सामने आई है। हालांकि, अभी तक इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

एअर इंडिया की ओर से कहा गया है कि पायलटों का टेस्ट कराया गया था, लेकिन टेस्ट रिपोर्ट अभी एयरलाइन को प्राप्त नहीं हुई है। ऐसे में रिपोर्ट के आधार पर ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

फिलहाल इस पूरे मामले की जांच नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) कर रहा है। जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि विमान को तेज टर्बुलेंस का सामना किन परिस्थितियों में करना पड़ा और उस दौरान कॉकपिट से विमान को किस तरह नियंत्रित किया गया।

जांच एजेंसी यह भी देख रही है कि टर्बुलेंस के बाद विमान को दिल्ली तक ले जाना परिस्थितियों के लिहाज से उचित निर्णय था या नहीं। साथ ही विमान पर टर्बुलेंस के प्रभाव और घटना से जुड़े अन्य तकनीकी पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments