Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)पनियरा को नई तहसील बनाने की मांग तेज:मुख्यमंत्री और राज्यपाल को भेजा...

पनियरा को नई तहसील बनाने की मांग तेज:मुख्यमंत्री और राज्यपाल को भेजा गया ज्ञापन


पनियरा विधानसभा को नई तहसील बनाने की मांग फिर से जोर पकड़ रही है। इस संबंध में नगर पंचायत पनियरा के वार्ड नंबर-4, सरदार पटेल नगर निवासी कृष्णा चौहान के नेतृत्व में सोमवार को स्थानीय नागरिकों ने मुख्यमंत्री और राज्यपाल को ज्ञापन भेजा है। ज्ञापन में पनियरा को जल्द नई तहसील घोषित करने की मांग की गई है। ज्ञापन में बताया गया है कि पनियरा को नई तहसील बनाने की मांग कई दशकों पुरानी है। इस मांग को लेकर समय-समय पर धरना-प्रदर्शन, पदयात्रा और ज्ञापन जैसे लोकतांत्रिक तरीकों से सरकार का ध्यान आकर्षित किया गया है, लेकिन यह मांग अभी तक पूरी नहीं हो पाई है। नागरिकों का कहना है कि वर्तमान में आय, जाति, निवास, नामांतरण, बंटवारा, उत्तराधिकार और भू-अभिलेख जैसे विभिन्न राजस्व संबंधी कार्यों के लिए लोगों को दूर स्थित तहसील जाना पड़ता है। इससे उनके समय, धन और श्रम की बर्बादी होती है। किसानों, मजदूरों, महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगजनों को विशेष रूप से परेशानी का सामना करना पड़ता है। ज्ञापन में पनियरा को नई तहसील बनाने के लिए प्रशासनिक सर्वेक्षण कराने, भूमि और भवन की व्यवस्था हेतु एक उच्चस्तरीय समिति गठित करने तथा निर्धारित समय-सीमा के भीतर नई तहसील की स्थापना प्रक्रिया शुरू करने की मांग की गई है। नागरिकों का मानना है कि नई तहसील बनने से राजस्व प्रशासन में पारदर्शिता बढ़ेगी, सरकारी योजनाओं का क्रियान्वयन बेहतर होगा, कानून-व्यवस्था मजबूत होगी और क्षेत्र के व्यापार, कृषि एवं समग्र विकास को नई दिशा मिलेगी। कृष्णा चौहान ने बताया कि वे दोनों पैरों से दिव्यांग हैं और रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट व स्वास्थ्य संबंधी जटिलताओं के कारण चल-फिर नहीं सकते। चिकित्सकीय कारणों से उन्हें पेशाब की नली भी लगानी पड़ी है। इन चुनौतियों के बावजूद, वे क्षेत्र की जनसमस्याओं को लेकर लगातार सक्रिय रहे हैं। इस ज्ञापन पर अनुराग पाल, अनूप चौहान, गणेश पासवान, नीतिश शर्मा, प्रमोद सिंह, संतोष मौर्य, बृजेश साहनी, मनीष राय, यशोदा यादव सहित कई अन्य नगरवासियों ने भी अपना समर्थन व्यक्त किया है। सभी ने पनियरा को जल्द से जल्द नई तहसील का दर्जा देने की मांग दोहराई है।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments