#बस्ती_न्यूज
बस्ती में गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन प्रधानमंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ समाजवादी पार्टी (सपा) नेताओं द्वारा की गई कथित अभद्र टिप्पणी के विरोध में था। महिला कार्यकर्ताओं ने विशेष रूप से सपा सांसद द्वारा प्रधानमंत्री पर की गई टिप्पणी की निंदा की। प्रदर्शन के दौरान महिला कार्यकर्ताओं ने हाथों में बैनर और तख्तियां लेकर नारे लगाए। इनमें “प्रधानमंत्री का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान”, “सांसद अजेंद्र लोधी शर्म करो” और “अखिलेश यादव शर्म करो” जैसे नारे शामिल थे। कलेक्ट्रेट परिसर काफी देर तक नारों से गूंजता रहा, जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और महिला कार्यकर्ता शामिल हुए।
भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र ने इस अवसर पर कहा कि महिलाओं के सम्मान और देश के सर्वोच्च नेतृत्व के खिलाफ किसी भी प्रकार की अमर्यादित टिप्पणी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पूर्व विधायक दयाराम चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा महिलाओं के उत्थान और सम्मान के लिए उठाए गए कदमों का उल्लेख किया। उन्होंने संसद में महिला आरक्षण के प्रावधान को एक महत्वपूर्ण कदम बताया। भाजपा नेत्री सुमन सिंह ने कहा कि संवैधानिक पदों पर बैठे नेताओं के खिलाफ अमर्यादित भाषा का प्रयोग लोकतंत्र की मर्यादा के विपरीत है। उन्होंने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी जनता के मुद्दों से ध्यान भटकाकर केवल नकारात्मक राजनीति कर रही है। नगर पालिका अध्यक्ष नेहा वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। ऐसे में उनके खिलाफ अपशब्द कहना देश की जनता का अपमान है। धरने के समापन पर भाजपा नेताओं ने दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने सार्वजनिक जीवन में शालीनता बनाए रखने और इस प्रकार की बयानबाजी पर रोक लगाने की आवश्यकता पर जोर दिया। इस अवसर पर भाजपा नेता प्रमोद पाण्डेय, मंजू श्रीवास्तव, शालिनी मिश्र, अखण्ड प्रताप सिंह, अमृत कुमार वर्मा, शिवानी सिंह, दिलीप पाण्डेय, संध्या दीक्षित, सुभाष श्रीवास्तव, तारकनाथ जायसवाल, मीना पाण्डेय, अरविन्द चौधरी, सुषमा चौधरी, सुरेन्द्र चौधरी, दुष्यन्त सिंह, मृदुला शुक्ल, काजू श्रीवास्तव, रमेश गुप्ता, निर्मला श्रीवास्तव, साबिता श्रीवास्तव, तारा पाण्डेय, लक्ष्मी श्रीवास्तव, कमलेश, मिथलेश, कृष्णावती, गुडिया कन्नौजिया, बबिता, सीमा, सविता, सलोनी, अंजली, साधना, निशा चौहान, रवीना, मैना, निशा गुप्ता, नेहा, रानी गौड़, प्रभावती, राधा, श्याम कली, मालती, गुजराती, संगीता, सुमन, सुशीला देवी, राजमती, राधिका, धर्मी, सुभावती, रश्मि, आरती तथा कात्यायनी गुप्ता सहित बड़ी संख्या में भाजपा महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती में भाजपा महिला कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन:प्रधानमंत्री पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में दिया धरना
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












