HomeHealth & Fitnessसेन्ट्रल एकेडमी के छात्रों ने इण्टरमीडिएट परीक्षा में स्थापित किया सफलता का...

सेन्ट्रल एकेडमी के छात्रों ने इण्टरमीडिएट परीक्षा में स्थापित किया सफलता का कीर्तिमान

बस्ती – केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सी.बी.एस.ई.) द्वारा इंटरमीडिएट के घोषित परीक्षा परिणामों में सेन्ट्रल एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर विद्यालय परिवार में हर्ष का वातावरण है।
विद्यालय के निदेशक  जे.पी. तिवारी एवं प्रधानाचार्या श्रीमती दीपिका तिवारी ने बताया कि इंटरमीडिएट परीक्षा में विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। प्रियांशु चौधरी ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त नीतीश ने 92 प्रतिशत, अयान अजीज ने 92.3 प्रतिशत, शिवम राजदेव कन्नौजिया ने 86.8 प्रतिशत, रुद्रांश मिश्रा ने 86 प्रतिशत, आँचल त्रिपाठी ने 85 प्रतिशत, अभिषेक यादव ने 85.8 प्रतिशत, शिवांश गुप्ता ने 81 प्रतिशत, सुमन वर्मा ने 80.6 प्रतिशत, नितेश प्रजापति ने 79.8 प्रतिशत तथा संध्या यादव ने 79.3 प्रतिशत अंक अर्जित किए।
इस अवसर पर निदेशक जे.पी. तिवारी ने उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम का श्रेय विद्यालय के समर्पित शिक्षकों, विद्यार्थियों की मेहनत तथा अभिभावकों के सहयोग को देते हुए कहा कि पिछले 25 वर्षों से सेन्ट्रल एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल का उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि उच्च अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को शीघ्र ही पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया जाएगा।सेन्ट्रल एकेडमी के विद्यार्थियों ने एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सफलता का कीर्तिमान स्थापित किए हैं।
इस अवसर पर मुख्य रूप से  आबिद अरशद,  प्रियंका त्रिपाठी, ए.के. मिश्र,  रानी,  श्रेया, द्विवेदी,  अंजली, सुधा गौड़, शम्स परवेज, अंजली, रूचि, फिजा अकरम, फिजा युनूस आदि ने छात्रों कोे उनकी सफलता पर बधाई देते हुये सफल जीवन की कामना किया।  

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments