Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)पीएम श्री स्कूल मूड़घाट में विकास कार्यों का लोकार्पण:बस्ती में गौ सेवा...

पीएम श्री स्कूल मूड़घाट में विकास कार्यों का लोकार्पण:बस्ती में गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष ने किया उद्घाटन

#बस्ती_न्यूज

बस्ती के पीएम श्री प्राथमिक विद्यालय मूड़घाट में नवनिर्मित अतिरिक्त कक्षा कक्षों, बालिका शौचालय ब्लॉक, चारदीवारी और मुख्य द्वार का लोकार्पण किया गया। उत्तर प्रदेश गौसेवा आयोग के उपाध्यक्ष एवं राज्य मंत्री महेश शुक्ल ने शुक्रवार को शिलापट्ट का अनावरण कर इन विकास कार्यों को राष्ट्र को समर्पित किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में महेश शुक्ल ने देश और प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे उत्कृष्ट प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि पीएम श्री स्कूल मूड़घाट में नवीन अत्याधुनिक कक्षाओं के निर्माण से अब अधिक बच्चों का प्रवेश संभव हो सकेगा। शुक्ल ने वर्तमान योगी सरकार द्वारा स्कूलों की दशा और दिशा बदलने में किए गए कार्यों की भी प्रशंसा की। उन्होंने पीएम श्री स्कूल मूड़घाट के प्रधानाध्यापक डॉ. सर्वेष्ट मिश्र के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपने उत्कृष्ट कार्यों और नवाचारों से जनपद का नाम देश भर में रोशन किया है। बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) अनूप कुमार तिवारी ने कहा कि इस विद्यालय ने अपने अच्छे कार्यों से हमेशा विभाग का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने विद्यालय में वाटर कूलर सहित विभिन्न सुविधाएं बढ़ाने की बात कही। विशिष्ट अतिथि संस्कृत महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एस.एन. पाण्डेय और जिला समन्वयक सुनील त्रिपाठी ने भी विद्यालय के कार्यों की सराहना की। इससे पूर्व, राष्ट्रपति पदक प्राप्त प्रधानाध्यापक डॉ. सर्वेष्ट मिश्र ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किए। उन्होंने बताया कि उनकी टीम का निरंतर प्रयास है कि यह विद्यालय देश के सर्वोच्च गुणवत्ता और सुविधाओं वाला संस्थान बने। विद्यालय प्रबंध समिति की श्रीमती प्रमिला और ग्राम प्रधान प्रतिनिधि श्री परशुराम ने भी विद्यालय के प्रयासों की जानकारी दी। सभी अतिथियों ने नवनिर्मित भवन का भ्रमण कर उसकी गुणवत्ता की सराहना की। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक आराधना, शैल यादव, अश्वनी कौशिक, मनीष कनौजिया, रचना सिंह, विनय चौधरी, अलका, रंजीत कुमार, राजमणि यादव सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments