ज्येष्ठ मास के पावन मंगलवार (बड़ा मंगल) के अवसर पर श्रावस्ती जिले के जमुनहा और बीरगंज बाजार में धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान भंडारे और प्रसाद वितरण में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। विकास खंड जमुनहा स्थित श्री राम भारत गैस एजेंसी पर मुख्य अतिथि व एजेंसी के मालिक रामदेव सिंह के नेतृत्व में सुंदरकांड का पाठ किया गया। हनुमान जी के चित्र पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना और आरती की गई। आरती के बाद भंडारे का शुभारंभ हुआ, जिसमें राहगीरों और स्थानीय लोगों को प्रसाद वितरित किया गया। रामदेव सिंह ने इस अवसर पर कहा कि सनातन धर्म में ज्येष्ठ के मंगलवार का विशेष महत्व है और बजरंगबली की सेवा सबसे बड़ा धर्म है। कार्यक्रम के बाद देर शाम तक प्रसाद वितरण चलता रहा। भीषण गर्मी के बावजूद, ठंडे पानी, शर्बत और पूड़ी-सब्जी का प्रसाद पाकर राहगीर व श्रद्धालु लाभान्वित हुए। इन आयोजनों में स्थानीय गणमान्य नागरिकों, युवाओं और राहगीरों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पूरा वातावरण ‘जय श्री राम’ और ‘जय बजरंगबली’ के नारों से भक्तिमय रहा।
श्रावस्ती में बड़े मंगल पर भक्तिमय माहौल:जमुनहा व बीरगंज में भंडारे का आयोजन
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












