शोहरतगढ़ के श्रीराम जानकी मंदिर परिसर में आयोजित श्रीराम लीला मंचन कार्यक्रम के छठवें दिन शुक्रवार रात भाजपा नेता सिद्धार्थ चौधरी ने फीता काटकर इसका शुभारंभ किया। इस दौरान मंदिर परिसर ‘जय-जय श्रीराम’ के नारों से गूंज उठा। अयोध्याधाम से आए आचार्य विमल शरण ने दशरथ पुत्र पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की बाललीला, उनके संस्कार, शिक्षा, ऋषियों की रक्षा, विश्वामित्र आगमन और प्रस्थान प्रसंगों का मंचन कर उपस्थित भक्तजनों को ज्ञानार्जन कराया। कथावाचक आचार्य विमल शरण ने अपने प्रवचन में कहा कि अधर्मी की उम्र काफी कम होती है और पाप का अंत जल्द होता है। भगवान श्रीराम, लक्ष्मण और सीता की आकर्षक झांकी देखकर लोग भावविभोर हो गए। मुख्य अतिथि भाजपा नेता सिद्धार्थ चौधरी ने भगवान श्रीराम, लक्ष्मण और सीता का आशीर्वाद लिया और क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष शोहरतगढ़ शिवशक्ति शर्मा, मंडल अध्यक्ष बढ़नी राजेश पाठक उर्फ पप्पू पाठक, मंदिर समिति अध्यक्ष नंदू प्रसाद गौड़, ग्राम प्रधान अजय चौधरी, नीलेश चौधरी, मनोज कुमार, अनिल कुमार, बबलू गौड़ सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।
शोहरतगढ़ में श्रीराम लीला मंचन:जय-जय श्रीराम के नारों से भक्तिमय हुआ वातावरण
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












