#बस्ती_न्यूज
बस्ती जिले के पोखरा गांव में मनोरमा नदी के तट पर स्थित प्रसिद्ध समय माता मंदिर इन दिनों गंदगी और अव्यवस्था का शिकार है। हजारों श्रद्धालुओं की आस्था के इस केंद्र में मंदिर प्रांगण के भीतर जगह-जगह शराब की बोतलें बिखरी पड़ी हैं, जिससे धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं। जानकारी के अनुसार, जिस स्थान से श्रद्धालु माता जी को जल अर्पित करते हैं, उसके ठीक पीछे सैकड़ों शराब की बोतलें फेंकी हुई हैं। असामाजिक तत्व मंदिर परिसर में ही शराब का सेवन कर बोतलें इधर-उधर फेंक देते हैं। यह स्थिति न केवल धार्मिक दृष्टि से अपमानजनक है, बल्कि मंदिर की पवित्रता को भी नष्ट कर रही है। बस्ती शहर के कंपनी बाग निवासी राजेश गुप्ता ने माता जी की पूजा करने के बाद बताया कि यहां गंदगी का अंबार लगा है और उनका मन बहुत दुखी है। वहीं, नगर निवासी राहुल ने कहा कि जहां माता जी सबकी इच्छाएं पूर्ण करती हैं, वहीं कुछ लोग यहां आकर शराब का सेवन करते हैं, यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। यह मंदिर काफी पुराना और ऐतिहासिक महत्व का है। यहां बस्ती जिले ही नहीं, बल्कि प्रदेश के अन्य जिलों से भी श्रद्धालु दर्शन-पूजन के लिए आते हैं। श्रद्धालुओं ने प्रशासन से मांग की है कि मंदिर परिसर की नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए और असामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि इस पवित्र स्थल की गरिमा बनी रहे।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
समय माता मंदिर में गंदगी, शराब की बोतलें मिलीं:बस्ती के आस्था केंद्र में श्रद्धालु आहत, कार्रवाई की मांग
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












