जिले के तहसील मिहींपुरवा क्षेत्र के बलहा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत बेलहन में संचालित उच्च प्राथमिक विद्यालय में इन दिनों साफ-सफाई व्यवस्था बदहाल है। इससे विद्यालय के अध्यापक और अभिभावकों में रोष है। शिक्षार्थियों को बीमारी और विषैले जीवों का डर बना हुआ है। एक ओर जहां प्रदेश की डबल इंजन सरकार ‘स्वच्छ भारत मिशन’ के तहत उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने का अभियान चला रही है, वहीं बेलहन के इस उच्च प्राथमिक विद्यालय में स्थिति इसके विपरीत है। विद्यालय का परिसर गंदगी और बड़ी-बड़ी घास-झाड़ियों से भरा पड़ा है। ग्रामीणों और सेवार्थियों ने बताया कि कुछ ही दिनों में विद्यालय खुलने वाला है, लेकिन अभी तक इसकी सफाई के लिए किसी जिम्मेदार जनप्रतिनिधि या सफाई कर्मचारी ने कोई परवाह नहीं की है। ग्रामीणों ने इस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि यदि किसी बच्चे के साथ कोई घटना घटती है, तो इसका जिम्मेदार शिक्षा विभाग होगा। उन्होंने स्कूल समिति पर भी लापरवाही का आरोप लगाया है। इस संबंध में सफाई कर्मचारी बछराज वर्मा से संपर्क किया गया। उन्होंने बताया कि स्थिति देखकर साफ-सफाई करवा दी जाएगी।
बेलहन के उच्च प्राथमिक विद्यालय में गंदगी:परिसर में बड़ी घास, बच्चों को बीमारी का खतरा
RELATED ARTICLES












