Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)धार्मिक स्थलों के पास गंदगी:गंगापुर और गुलरिया में ग्रामीणों की शिकायत के...

धार्मिक स्थलों के पास गंदगी:गंगापुर और गुलरिया में ग्रामीणों की शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं


रामनगर सेमरा नानपारा सीमावर्ती क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था बदहाल है। विकास खंड नवाबगंज के अंतर्गत ग्राम पंचायत गंगापुर और गुलरिया में यह समस्या गंभीर है, जहां नालियां जाम हैं और धार्मिक स्थलों के आसपास गंदगी का अंबार लगा है। ग्रामीणों ने अधिकारियों से कई बार शिकायत की है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है। गुलरिया गांव में स्थित धार्मिक स्थल गांवट मैया के आसपास विशेष रूप से गंदगी और कीचड़-पानी भरा हुआ है। इससे पूजा-अर्चना करने आने वाले श्रद्धालुओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। साफ-सफाई के अभाव में संक्रामक रोगों के फैलने का खतरा भी बढ़ गया है। ग्रामीणों ने सफाई कर्मचारी पंकज कुमार वर्मा पर मनमानी का आरोप लगाया है। बृजेश कुमार यादव, शमशेर अली, बीरबल यादव, हैदर अली और रामनिवास गुप्ता सहित कई ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने पंकज कुमार वर्मा की शिकायत खंड विकास अधिकारी से भी की थी, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हुई। इस संबंध में, एडीओ पंचायत ब्लॉक नवाबगंज विकास अवस्थी ने बताया कि पंकज कुमार वर्मा की तैनाती इन गांवों में है, लेकिन वह अधिकतर ब्लॉक कार्यालय का कार्यभार देखते हैं। इस कारण वह गांवों में सफाई के लिए नहीं पहुंच पाते। अवस्थी ने आगे कहा कि ग्राम प्रधान और ग्रामीणों की सूचना पर गंदगी और नालियों की सफाई के लिए टीम भेजकर काम करवा दिया जाता है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments