*
तहसील बल्दीराय में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी सुलतानपुर श्री इन्द्रजीत सिंह एवं पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर श्रीमती चारू निगम द्वारा जन सामान्य की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना गया।
समाधान दिवस में बड़ी संख्या में उपस्थित फरियादियों द्वारा राजस्व, पुलिस, विकास, विद्युत, भूमि विवाद, पेंशन एवं अन्य विभागों से संबंधित शिकायतें प्रस्तुत की गईं। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रत्येक शिकायत का संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को समयबद्ध, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि प्राप्त शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए तथा शिकायतकर्ताओं को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। साथ ही यह भी निर्देश दिए गए कि जन समस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही अथवा शिथिलता न बरती जाए।
*सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे तथा प्राप्त शिकायतों के निस्तारण हेतु आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की गई।*












