Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)घाघरा तटबंधों का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण:बाढ़ पूर्व तैयारियों के लिए दिए...

घाघरा तटबंधों का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण:बाढ़ पूर्व तैयारियों के लिए दिए आवश्यक निर्देश

#बस्ती_न्यूज

जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना ने बुधवार को हर्रैया तहसील के अंतर्गत घाघरा नदी के बायें तट पर बने विभिन्न तटबंधों का निरीक्षण किया। इनमें गौरा-सैफाबाद, चांदपुर-गौरा, उमरिया रिंग बांध और कटरिया-चांदपुर तटबंध शामिल हैं। निरीक्षण के दौरान, अधिशासी अभियंता, बाढ़ कार्य खंड प्रथम ने बताया कि उमरिया रिंग बांध और उसके आसपास के 12 गांवों की सुरक्षा के लिए दो स्परों का निर्माण कार्य चल रहा है। इस कार्य की प्रगति लगभग 50 प्रतिशत है और इसे जून 2026 तक पूरा कर लिया जाएगा। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि आवश्यक कार्यों को बाढ़ से पहले पूरा कर लिया जाए ताकि बांध और गांवों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। इसके अतिरिक्त, गौरा-सैफाबाद तटबंध के किमी 4.400 से 4.700 के बीच ग्राम मौजपुर की सुरक्षा हेतु चार डैम्पनर के निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया गया। अधिशासी अभियंता ने बताया कि लगभग तीन डैम्पनर का निर्माण पूरा हो चुका है और शेष कार्य प्रगति पर है, जिसे 15 जून 2026 तक पूर्ण कर लिया जाएगा। जिलाधिकारी ने शेष कार्यों को बाढ़ से पहले हर हाल में पूरा करने के निर्देश दिए ताकि प्रभावित गांवों को सुरक्षा मिल सके। कटरिया-चांदपुर तटबंध के किमी 4.500 पर स्थित बाढ़ चौकी और स्टोर का भी निरीक्षण किया गया। अधिशासी अभियंता ने जानकारी दी कि बाढ़काल के दौरान संबंधित जूनियर इंजीनियरों, सहायक अभियंताओं, मेट और बेल्दारों द्वारा तटबंधों की लगातार निगरानी की जाती है। बाढ़ चौकी पर सूचनाओं का आदान-प्रदान भी होता है। बाढ़काल में आपात स्थिति से निपटने के लिए तटबंध/स्टोर पर बोल्डर, बिक्रोड़ा, नायलॉन क्रेट, जीआई वायर क्रेट और सीमेंट की खाली बोरियों जैसी सामग्री आरक्षित स्टॉक में रखी गई है। मौके पर उपस्थित जूनियर इंजीनियर, सहायक अभियंता और अधिशासी अभियंता को बाढ़ से निपटने की सभी तैयारियां बाढ़ से पहले पूरी करने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता दिनेश कुमार, सहायक अभियंता संजय शुक्ला, सत्येंद्र गौतम, शीलभद्र सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments