#बस्ती_न्यूज
बस्ती में एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। जहां युवक को टावर पर चढ़ा देख बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और युवक को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास शुरू किए। घटना हरैया थाना क्षेत्र के खमरिहा सुजात गांव की है। ग्रामीणों द्वारा सूचना दिए जाने पर हरैया थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने युवक से बातचीत कर उसे सुरक्षित नीचे उतारने का प्रयास शुरू किया, लेकिन काफी समझाने के बावजूद वह नीचे उतरने को तैयार नहीं हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक काफी देर से टावर पर बैठा हुआ है। हालांकि उसके इस कदम के पीछे की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस युवक की मानसिक स्थिति और घटना के कारणों की जांच कर रही है। स्थानीय स्तर पर यह चर्चा है कि युवक पांच लाख रुपये की मांग कर रहा है। हालांकि प्रशासन की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। पुलिस का कहना है कि युवक से लगातार संवाद स्थापित करने का प्रयास किया जा रहा है और उसे सुरक्षित नीचे उतारना प्राथमिकता है। घटना की जानकारी युवक के परिजनों को भी दे दी गई है। उसके परिवार के सदस्य मौके पर मौजूद हैं और लगातार उससे नीचे उतरने की अपील कर रहे हैं। परिजन भावुक होकर युवक को समझाने और मनाने की कोशिश कर रहे हैं। मौके पर पुलिस बल तैनात है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि युवक की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि उसे सकुशल नीचे उतारा जा सके। पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती में मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक:5 लाख रुपए की मांग की चर्चा, पुलिस और परिजन मनाने में जुटे
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












