फिजियोथेरेपी यूनिट मे बढ़ायी जायेंगी सुविधायें
जिलाधिकारी ने उत्कृष्ठ कार्य के लिए लेखाकार को प्रशंसा पत्र देकर किया सम्मानित
श्रावस्ती,। जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र की प्रबन्ध समिति की बैठक जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग की अध्यक्षता मे कलेक्ट्रेट सभागार मे संपन्न हुई। बैठक उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद के दिव्यांगजनों के लिए संचालित इस केंद्र को सबैठक मे विधा केंद्र के रूप मे चलाया जाये। दिव्यांगजनों के यूनीक आईडी हेतु सारी सुविधायें यहीं पर प्रदान की जायें। उनके और उनके परिजनों के बैठने की समुचित व्यवस्था की जाये। फिजियोथेरेपी यूनिट मे आधुनिक उपकरण की व्यवस्था की जाये। केंद्र मे दिव्यांगजनों के साथ मैत्रीपूर्ण व्यवहार किया जाये एवं उनकी गरिमा का ख्याल रखा जाये।
मुख्य विकास अधिकारी शाहिद अहमद ने कहा कि जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र पर आने वाले दिव्यांगजन की सभी समस्याओं का समाधान किया जाये। पूर्व की भांति इस वर्ष भी दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित किये जायें।
जिलाधिकारी ने जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र मे अच्छे कार्य के लिये लेखाकार सेजल पाठक को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया ।
इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ के0के0 वर्मा, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी डॉ अजीत कुमार ने अपने विचार व्यक्त किये। बैठक का संचालन अरुण कुमार मिश्र ने किया।
इस बैठक मे जिला विद्यालय निरीक्षक सत्येंद्र सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी नीलेश प्रताप सिंह, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी डा0 अजीत कुमार, जिला सेवायोजन अधिकारी सचिन चौधरी समेत अन्य अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।












