HomeHealth & Fitnessडीएम द्वारा उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग परीक्षा संचालन का किया गया...

डीएम द्वारा उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग परीक्षा संचालन का किया गया निरीक्षण

संत कबीर नगर । जिला मजिस्ट्रेट आलोक कुमार द्वारा जनपद में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित प्रवक्ता (पुरुष/महिला) राजकीय इण्टर कॉलेज (प्रा0) परीक्षा-2025 को सकुशल, नकल विहीन एवं सुचितापूर्ण ढंग से संपन्न करने के दृष्टिगत परीक्षा केंद्र मौलाना आजाद इण्टर कॉलेज खलीलाबाद सहित विभिन्न परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं/सुविधाओं का जायजा लिया गया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा जनपद संतकबीरनगर के अन्तर्गत चल रहे विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, सी0सी0टी0वी0 कैमरों की कार्यशीलता, बैठने की व्यवस्था, शुद्ध पेयजल, शौचालय, विद्युत आपूर्ति एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं का गहन निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा उक्त परीक्षा को सकुशल सम्पन्न करानें/शान्ति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु विभिन्न विभागों के अधिकारियों/कर्मचारीगण को शासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने हेतु निर्देशित किया गया एवं परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी न होने देने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।
उ0प्र0 लोक सेवा आयोग, प्रयागराज द्वारा आयोजित प्रवक्ता (पुरुष/महिला) राजकीय इण्टर कॉलेज (प्रा0) परीक्षा-2025 दिनांक 14 जून, 2026 (रविवार) को पूर्वान्ह 09:30 बजे से 11:30 बजे तक जनपद में निर्धारित 06 परीक्षा केन्द्रों पर सकुशल, शुचितापूर्ण सम्पन्न हुयी। परीक्षा हेतु जनपद में आवंटित कुल 2496 के सापेक्ष 1204 परीक्षार्थी उपस्थित रहे तथा 1292 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
 
 
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments