शोहरतगढ़ ब्लॉक मुख्यालय में तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर और जनकल्याण मेले का शुभारंभ किया गया। यह आयोजन केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में “समेकित जनकल्याण एवं जन जागरूकता अभियान” के तहत रविवार को किया गया। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि इंजीनियर अमित कुमार यादव और प्रधान संगठन के महामंत्री सुनील कुमार सिंह ने इसका उद्घाटन किया। मुख्य अतिथि इंजीनियर अमित कुमार यादव ने पशुपालन, खाद्य एवं रसद, ग्राम्य विकास, वन, लघु सिंचाई, शिक्षा, स्वास्थ्य और बाल विकास परियोजना विभाग द्वारा लगाए गए विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण किया। उन्होंने संचालित योजनाओं की जानकारी ली। शिविर में आमजन को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, चिकित्सकीय परामर्श और दवाएं वितरित की गईं। सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई। विभागीय स्टॉलों के माध्यम से पात्र लाभार्थियों का त्वरित पंजीकरण भी किया गया। इंजीनियर अमित कुमार यादव ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता समाज के अंतिम व्यक्ति तक जनहितकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने लोगों से शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की। विशिष्ट अतिथि सुनील कुमार सिंह ने बताया कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग को सशक्त बनाना है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन जनसेवा और सामाजिक विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। कार्यक्रम के दौरान इंजीनियर अमित कुमार यादव, सुनील सिंह, एडीओ पंचायत संजय पटेल, एपीओ अरुण कुशवाहा और मनोज यादव ने जलाशय के किनारे पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम का संचालन सचिव राम सिंह ने किया। इस अवसर पर बीआरएम एन. रायल, राम स्वरूप गुप्ता, कामेश्वर मिश्रा, अजय भारतीय, गौरव श्रीवास्तव, संदीप सरोज, आंगनबाड़ी सुपरवाइजर मंजू देवी, डॉ. पंकज, डॉ. मानक, स्मिता राज, डॉ. विशाल दीक्षित, उदय प्रताप सिंह, सुमन चौधरी, विजय दूबे, विरेन्द्र यादव और विक्रम यादव सहित कई अन्य अधिकारी और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
शोहरतगढ़ ब्लॉक में स्वास्थ्य शिविर और जनकल्याण मेला:केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर हुआ पौधरोपण
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












