सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्हीपुर में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर स्वास्थ्य केंद्र परिसर में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। उपस्थित वक्ताओं ने उनके जीवन, संघर्ष और संविधान निर्माण में उनके अमूल्य योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने सभी से उनके आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर डॉ. खुर्शीद अहमद, डॉ. पंकज सोनकर, डॉ. विजय भारत, स्टाफ नर्स शिवानी, सरिता कुशवाहा, अंतिमा यादव और एएनएम संगीता सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे। सभी ने सामाजिक समानता, शिक्षा और मानवाधिकारों के प्रति जागरूक रहने का संकल्प लिया।कार्यक्रम का समापन सामूहिक श्रद्धांजलि के साथ हुआ।
मल्हीपुर सीएचसी में अंबेडकर की जयंती मनी:डॉक्टरों-कर्मियों ने पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि
RELATED ARTICLES












