Homeदेश (National)वेनेजुएला में भूकंप के डबल अटैक से तबाही, 235 की मौत 39000...

वेनेजुएला में भूकंप के डबल अटैक से तबाही, 235 की मौत 39000 लापता, जानिए हर अपडेट

वेनेजुएला में बुधवार शाम को आए दो तेज भूकंपों ने भारी तबाही मचा दी है। उत्तरी वेनेजुएला में लगातार आए दो शक्तिशाली झटकों के बाद कई इमारतें ढह गईं। शुरुआती रिपोर्टों में मरने वालों की संख्या 188 बताई गई थी। हालांकि, अब मरने वालों का आंकड़ा 235 पहुंच गया है। राहत और बचाव कार्य के दौरान मृतकों की ओर ज्यादा संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। सरकार की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, 39,000 लापता हैं। ऐसे में मरने वालों का आंकड़ा भयावह हो सकता है। इसके साथ ही हजारों लोग घायल बताए जा रहे हैं और कई लोग मलबे में दबे हुए हैं, जिन्हें निकालने के लिए बचाव टीमें लगातार काम कर रही हैं।

भूकंप बुधवार शाम आया था और इसका पहला झटका 7.2 तीव्रता का बताया गया। इसके कुछ ही सेकंड बाद दूसरा तेज झटका आया, जिसकी तीव्रता 7.5 बताई गई। दोनों झटके बहुत कम अंतराल में आए, जिसकी वजह से लोगों को संभलने का मौका भी नहीं मिला। कई जगहों पर इमारतें पहले झटके से कमजोर हुईं और दूसरे झटके में ढह गईं। राजधानी कराकस और उसके आसपास के इलाकों में लोग डर के कारण घरों से बाहर निकल आए।

यह भी पढ़ें: कनाडा ने पहली बार माना, खालिस्तान समर्थकों ने कनिष्क विमान उड़ाया था

ला गुआइरा में हुआ भयंकर नुकसान

सबसे ज्यादा नुकसान ला गुआइरा क्षेत्र में बताया गया है। यह इलाका राजधानी कराकस के उत्तर में तटीय क्षेत्र में आता है। यहां कई इमारतें गिर गईं। कई घरों, अस्पतालों और सरकारी इमारतों को नुकसान पहुंचा। सड़कें टूट गईं और कई जगहों पर मलबा फैल गया। राहत दलों को मलबे तक पहुंचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई इलाकों में बिजली और संचार सेवाएं बाधित हो गईं।

बचाव कार्य जारी

भूकंप के बाद प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया। सिविल प्रोटेक्शन टीमें, पुलिस, सेना और स्थानीय बचावकर्मी प्रभावित इलाकों में भेजे गए। मलबे में दबे लोगों को निकालने के लिए मशीनों और राहत उपकरणों का इस्तेमाल किया जा रहा है। कई जगहों पर स्थानीय लोग भी बचाव कार्य में मदद कर रहे हैं। घायलों को अस्पतालों और अस्थायी चिकित्सा केंद्रों में पहुंचाया गया है।

प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों में इमरजेंसी लागू की है। स्कूलों और सार्वजनिक इमारतों को राहत शिविरों में बदला गया है। जिन लोगों के घर टूट गए हैं या रहने लायक नहीं बचे हैं, उन्हें अस्थायी ठिकानों पर पहुंचाया जा रहा है। कई परिवार खुले मैदानों और सड़कों पर रात बिताने को मजबूर हैं। आफ्टरशॉक के डर से लोग इमारतों के अंदर जाने से बच रहे हैं। सरकार ने भी इसको लेकर एडवाइजरी जारी की है और लोगों से खुली जगहों पर रहने के लिए कहा है।

सड़कें, रास्ते सब बंद

भूकंप के कारण कई सड़कें टूट गईं और कुछ रास्ते मलबे के कारण बंद हो गए। राजधानी कराकस के कुछ हिस्सों में पब्लिक ट्रांसपोर्ट बुरी तरह प्रभावित हुआ है। इंटरनेशनल एयरपोर्ट से भी डरा देने वाली तस्वीरें सामने आई थीं, जिससे नुकसान का अंदाजा लगाया जा सकात है। इसके बाद से एयरपोर्ट बंद है।

यह भी पढ़ें: कौन हैं दिनेश त्रिवेदी, जिन्हें मिला मंत्री का दर्जा? पहले दिन लिया बड़ा फैसला

मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका

वेनेजुएला के स्वास्थ्य विभाग ने मृतकों और घायलों की संख्या की पुष्टि की है और समय-समय पर इसके बारे में जानकारी दी जा रही है। खबर लिखे जाने तक कुल 235 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। कई अस्पतालों में घायलों की भीड़ बढ़ गई है। डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ को लगातार काम पर लगाया गया है। सरकार के अनुसार, 39000 लोग अभी भी लापता हैं। इसके अलावा मलबे के नीचे से अभी भी इंसानों की आवाज आ रही है। प्रशासन लगातार मलबे के नीचे दबे लोगों को निकालने की कोशिश कर रहा है। बचाव कार्य के दौरान मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है।


RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments